मंत्री भेंडिया ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रदान किए 23.70 लाख रूपए के चेक

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 39 Second

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने बालोद जिले के डौण्डीलोहारा स्थित निवास कार्यालय में मंगलवार को छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना अंतर्गत जिले की 36 महिला स्वसहायता समूहों और सक्षम योजना के तहत दो हितग्राहियों को 23 लाख 70 हजार रूपए के स्वीकृत ऋण राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर भेंड़िया ने महिलाओें को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

श्रीमती भेंड़िया ने छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना अंतर्गत डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के 08 व डौण्डी विकासखण्ड के 18 एवं गुरूर विकासखण्ड के 10 महिला स्वसहायता समूहों सहित कुल 36 महिला स्वसहायता समूहों को 21 लाख 70 हजार रूपए का चेक वितरण किया। उन्होंने सक्षम योजना से डौण्डी विकासखण्ड की 02 महिला हितग्राहियों को 02 लाख रूपए का चेक प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर व आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला कोष के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चीफ सेकेट्री ने चिटफंड कम्पनियों पर कार्रवाई, आदिवासियों के प्रकरणों की वापसी और धान खरीदी की समीक्षा की

Share on Social Mediaरायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में कानून व्यवस्था, चिटफंड कम्पनियों पर कार्रवाई, आदिवासियों के प्रकरणों की वापसी और धान खरीदी की समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, […]

You May Like