काला झंडा कांड: भाजपा का बवाल दूसरे दिन भी जारी, डॉ. रमन सिंह अब फिर से विधानसभा थाना पहुंच गए

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 22 Second

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाने से शुरू हुआ भाजपा का बवाल दूसरे दिन भी जारी है। शनिवार शाम से ही विधानसभा थाने में धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की रविवार को पुलिस के साथ भिडंत हो गई। धक्का-मुक्की के बाद मामला गर्म हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अब फिर से विधानसभा थाना पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है, भाजपा कार्यकर्ताओं का नया जत्था 11 बजे के करीब थाना पहुंचा। वे लोग वहां दरी बिछाने लगे। पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में दरी बिछाने से रोक दिया। भड़के हुए भाजपा कार्यकर्ता पुलिस से उलझ पड़े। धक्का-मुक्की के बाद वहां अतिरिक्त बलों को बुला लिया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के संदेश भेजा। आनन-फानन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत कई भाजपा नेता विधानसभा थाने पहुंच गए हैं। वहां अब भी हंगामा जारी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

पंजाब में कांग्रेस के CM चेहरे का जल्द ऐलान

Share on Social Mediaपंजाब में कांग्रेस के CM चेहरे का जल्द ऐलान होगा। लुधियाना के दाखा रैली में राहुल गांधी का संबोधन शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह बहुत कठिन काम था। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस में हीरों की कोई कमी नहीं है। इससे […]

You May Like