नक्सलियों ने लूटे सिलेंडर, पिकअप लेकर भाग निकले

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 21 Second

छत्तीसगढ़ में नक्सली अब लूटपाट पर उतर आए हैं। सुकमा में सोमवार को नक्सलियों ने LPG (घरेलू गैस) से भरे सिलेंडर लूट लिए। नक्सलियों ने ड्राइवर और हेल्पर को मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद सिलेंडर से भरा पिकअप लेकर भाग निकले। सूचना मिलने पर ड्राइवर और हेल्पर को कैंप लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं सर्चिंग के लिए जवानों को रवाना किया गया है। मामा कोंटा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, भेज्जी कैंप में वितरण के लिए घरेलू गैस सिलेंडर एक पिकअप में लेकर ड्राइवर रवि और हेल्पर अजय कोंटा से निकले थे। अभी वे गोरखा और कोताचेरु के पास पहुंचे थे कि नक्सलियों ने घेरकर पिकअप रुकवा ली। इसके बाद दोनों को नीचे उतारा और मारपीट शुरू कर दी। नक्सलियों ने उनके मोबाइल भी छीन लिए। साथ ही धमकी दी कि दोबारा जवानों को सिलेंडर सप्लाई नहीं करोगे। इसके बाद दोनों को भगाकर पिकअप लेकर भाग निकले।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

बड़ा सड़क हादसा, दो लोगों की मौत

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ के धमतरी में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत (Road Accident) में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है. दिल दहला देने वाला ये हादसा नगरी ब्लॉक के दलदली गांव के […]

You May Like