महिला की गोली मारकर हत्या, ये वजह आई सामने

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 28 Second

कवर्धा में 21 जनवरी की रात महिला की गोली मारकर हत्या उसके ही ससुर ने की थी। वजह थी महिला अपने देवर की शादी में पैसे खर्च नहीं करना चाहती थी। इसी वजह से उसके ही पति ने उसे मार डालने का प्लान बनाया था। फिर जब उसका सास से झगड़ा हुआ तो ससुर ने महिला के पीठ में गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के 6 दिन बाद इस हत्या का राज खुल गया है। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है।
हैरानी की बात ये है कि इस मामले में महिला के ससुर ने ही पुलिस से शिकायत की थी। सनकपाट निवासी दाऊलाल काठले ने पुलिस को बताया था कि उसकी बहू सरिता काठले (29) पति विजय काठले की लाश घर में पड़ी हुई है। उसके पेट से मास निकला हुआ है। खून भी काफी बह चुका है। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर गई थी। तब पुलिस ने मौके से एक देसी कट्‌टा भी बरामद किया। साथी ही जांच करने में ये भी पता चला कि सरिता ही हत्या गोली मारकर ही की गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामल में जांच शुरू की थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

राहुल गांधी का ऐलान- पंजाब में CM चेहरे के साथ लड़ेंगे चुनाव; सिद्धू या चन्नी पर खेलेंगे दांव

Share on Social Mediaकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऐलान किया कि पंजाब में कांग्रेस CM चेहरे के साथ चुनाव लड़ेगी। जालंधर में पंजाब फतेह रैली में राहुल ने कहा कि इस बारे में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से पूछकर इस बारे में फैसला लिया जाएगा। कांग्रेस ने पिछला चुनाव […]

You May Like