कोरोना मरीजों का होगा जांच फिर लगेंगे बूस्टर

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 59 Second

छत्तीसगढ़ में तीसरी लहर के दौरान पहली बार एक दिन में 15 मरीजों की मौत से मचे हड़कंप के बीच बदलाव शुरू हो गए हैं। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग का प्रमुख सचिव बदल दिया है। डॉ. आलोक शुक्ला की जगह पर डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी अब स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगी। इस बीच कोरोना से हुई मौतों की पड़ताल शुरू हुई है। विभाग ने कोरोना से मरने वालों में किसी नए वैरिएंट की आशंका को देखते हुए जांच कराने का फैसला किया है।
कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को उनके स्वस्थ होने के तीन महीने बाद कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई गाइडलाइन जारी की है। यह गाइडलाइन स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के लोगों को लगाए जा रहे प्रिकॉशन डोज के साथ ही सभी आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए प्रभावी होगा।
बताया जा रहा है, कोरोना से मरने वालों के नमूनों में से रैंडमली 5% को जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भुवनेश्वर भेजा जाएगा। इसके जरिए यह जानने की कोशिश हो रही है कि कोई वैरिएंट कितना घातक है। सामान्य रूप से हो रही जांच में से 5% सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पहले भी भेजे जा रहे हैं। अभी तक करीब सवा चार हजार नमूने भुवनेश्वर भेजे जा चुके हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

छत्तीसगढ़ सरकार ने दी बड़ी राहत, अब 7 फरवरी तक होगी धान खरीदी

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ में सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार अब न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सात फरवरी तक धान खरीदी जारी रखेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को धान खरीदी की समय सीमा एक सप्ताह तक आगे बढ़ाने की घोषणा की। पहले सरकारी खरीदी की अंतिम […]

You May Like