नहर में बहे तीन बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 6 Second

लौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां बुधवार को तीन बच्चे भाटापारा की मुख्य शाखा नहर में बह गए। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई, जो ओडिशा से अपने रिश्तेदार के घर गर्मी की छुट्टी मनाने आया था। वहीं दूसरे बच्चे की हालत गंभीर है और तीसरे को सुरक्षित बचा लिया गया है। यह घटना भाटापारा शहर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, घटना में जान गंवाने वाले मासूम की पहचान ब्लेसन डीगल उर्फ रिहान (14) के रूप में हुई है, जो कि ओडिशा के कन्दामाल जिले का रहने वाला था और गर्मी छुट्टी मनाने के लिए शांति नगर में अपने रिश्तेदार के घर आया था। बुधवार को रिहान अपने दो साथियों के साथ भाटापारा की मुख्य शाखा नहर में नहाने गया था। इसी दौरान तीनों पानी की तेज बहाव में बह गए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

तीनों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पहुंचे और एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रिहान के साथ एक अन्य बच्चे को भी नहर से निकाला गया, लेकिन तब तक रिहान की मौत हो चुकी थी और दूसरे की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए भाटापारा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर पालिका बनेगा धमधा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा

Share on Social Mediaश्री साव ने धमधा में 7 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव और सांसद श्री विजय बघेल भी हुए शामिल रायपुर । लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में दुर्ग जिले के धमधा नगर पंचायत पहुंचे उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास […]

You May Like