Read Time:1 Minute, 11 Second
एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने रायपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता पर चलाए गए सप्ताहव्यापी अभियान में एक ही दिन में 1,02,468 नागरिकों द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए संकल्प लेने को एक रिकार्ड के रूप में दर्ज कर लिया है। रायपुर के इन नागरिकों ने रायपुर पुलिस द्वारा ’सुनो रायपुर’ थीम पर 26 दिसंबर 2021 से 1 जनवरी 2022 तक सप्ताह भर आयोजित किए गए इस अभिनव अभियान के दौरान एक जनवरी को सड़क सुरक्षा संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कर नए साल में सड़क सुरक्षा का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर चलाए गए इस अभिनव अभियान की सराहना की है।
