छत्तीसगढ़ लॉकडाउन ब्रेकिंग : रात 8 से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू का आदेश, बंद रहेंगे ये सब दुकान, इस जिले में लगाई गई सख्त पाबंदिया

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 30 Second

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रान के बढ़ते संक्रमण के प्रसार के कारण बलरामपुर-रामानुजगंज में नाईट कर्फ्यू लगाया गया है। इसे लेकर जिला कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आदेश जारी किया है। जिसके तहत जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय बलरामपुर, रामानुजगंज, वाड्रफनगर, राजपुर, शंकरगढ़ व कुसमी में नाइट कर्फ्यू रात को 8 बजे से प्रातः 7 बजे तक लागू रहेगा।

इस दौरान सभी व्यावसायिक और गैर व्यावसायिक गतिविधियों को प्रतिबंधित किया जाता है। हालांकि इसे अवधि में थोक माल, वेयरहाउस,कार्गाे, फल-सब्जी लोडिंग/अनलोडिंग का कार्य, खाद्य सामग्री के थोक परिवहन, धान मिलिंग हेतु परिवहन की अनुमति रात्रि 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक रहेगी।

साथ ही जिला एवं ब्लाक मुख्यालय के समस्त सप्ताहिक बाजारों में अति आवश्यक वस्तु जैसे फल-सब्जी, दूध, पशु आहार, कृषि उपकरण, मेडिकल दुकान के अतिरिक्त अन्य किसी भी दुकान का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

AAP का बड़ा दावा- स्पीकर-मंत्रियों के रिश्तेदारों को नौकरी; हरियाणा-हिमाचल के भी कर्मचारी; CBI जांच की मांग

Share on Social Mediaपंजाब में चुनाव नजदीक आते ही विधानसभा में 154 कर्मचारियों की भर्ती का मामला गरमाया हुआ है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता हरजोत बैंस ने आरोप लगाया है कि विधानसभा में बड़ा घोटाला हुआ है। बिना किसी मैरिट के स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और मंत्रियों के रिश्तेदारों […]