छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश-ओले:नए साल के 11 दिन में 202% गिरा पानी; दिन का पारा लुढ़का, पर नमी से रात का तापमान चढ़ा

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 54 Second

छत्तीसगढ़ में बदले मौसम ने ठंड को बढ़ा दिया है। लगातार बारिश का दौर जारी है। इसके कारण दिन का पारा लुढ़क गया है। हालांकि नमी के चलते रात का तापमान बढ़ा है। दिन और रात के मौसम में आ रहे इस उतार-चढ़ाव के कारण कई इलाकों में धुंध भी छाई है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को भी बादलों ने डेरा डाल रखा है। मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है।

प्रदेश में नए साल में ही दोगुनी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 11 दिन में 128.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान प्रदेश में बारिश का औसत 63.6 मिमी रहा है, यानी अब तक लगभग 202 प्रतिशत पानी बरस चुका है। मंगलवार को हुई इस बारिश का असर अब बुधवार और गुरुवार को भी रहेगा। नमी के चलते कई इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं एक-दो स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।

रायपुर में मौसम खुलने के बाद भी रहेगा कोहरा
राजधानी रायपुर में मंगलवार को सुबह से शाम तक बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। इसके चलते दोपहर का तापमान औसत से 6 डिग्री कम हो गया और दिन में ठंड भी महसूस हुई। दोपहर बाद मौसम खुला तो शहर के खुले इलाके धुंध की चादर में लिपट गए। लाभांडी से नवा रायपुर तक आउटर में धुंध और गहरी थी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम खुल जाएगा, तब भी एक-दो दिन सुबह घना कोहरा और रात में धुंध रहेगी।

बिलासपुर में चक्रीय चक्रवात ने बदला मौसम का मिजाज
बिलासपुर में भी चक्रीय चक्रवात का असर बारिश के रूप में दिखाई दे रहा है। ‎मंगलवार को हुई बारिश के बाद शहर का‎ अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज हुआ।‎ यह 10 साल में चौथी बार है, जब जनवरी में इतना अधिकतम तापमान दर्ज किया गया हो। जबकि एक दिन पहले ही शहर का‎ अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री था जो कि‎ सामान्य से तीन डिग्री कम था। न्यूनतम‎ तापमान 16.4 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से‎ 4 डिग्री अधिक था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

बिलासपुर में एसईसीएल अफसर के बैंक लॉकर से गहने पार, बैंक का ऐसा रवैया

Share on Social Media बिलासपुर में SECL अफसर के SBI बैंक के लॉकर से 10 लाख रुपए के गहने गायब हो गए हैं। अफसर जब मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ डेली यूज के गहने लॉकर में रखने के लिए पहुंचे तो उन्हें इसका पता चला। इससे पहले अफसर ने […]

You May Like