ग्रामीण आजीविका केंद्र की तरह शहरी आजीविका केंद्र भी बनेगा रिसाली में : भूपेश बघेल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 19 Second

रिसाली नगर निगम में पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां पर आजीविका के अवसर बढ़ाने वृहत आजीविका केंद्र के निर्माण की तथा आवश्यक अधोसंरचना एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि निगम इस दिशा में योजना बनाएं, शासन द्वारा हर संभव मदद रिसाली नगर निगम को की जाएगी। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित महापौर, सभापति एवं पार्षद गणों के लिए तेजी से विकास करना बड़ी चुनौती होगा। इनमें से अधिकांश पार्षद पहली बार आए हैं और उत्साह से भरे हुए हैं। मुझे उम्मीद है कि यह रिसाली के विकास को नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे, उन्होंने कहा कुछ अनुभवी पार्षद भी आए हैं। उनके अनुभव का लाभ निगम को मिलेगा।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के लिए जो कार्य शासन ने किया है उसका बड़े पैमाने पर लाभ शहरी अर्थव्यवस्था को भी पहुंचा है और इससे शहर में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। जिस तरह से जनता ने विश्वास जताया है, उससे शासन की शहरी योजनाओं पर मुहर लगती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य, पेयजल आदि बुनियादी सुविधाओं के लिए सरकार बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट, दाई दीदी क्लीनिक और और मुख्यमंत्री शहरी श्रम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य तुम्हारा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के जरिये शिक्षा की ठोस नींव रखी जा रही है मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार 66 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है ,12 हजार करोड़ का भुगतान किसानों को हो चुका है और इसमें से 10,000 करोड रुपए मार्केट में भी पहुंच चुका है। रोजगार के नए अवसर मुहैया कराने तेजी से कार्य किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में बुनियादी अधोसंरचना के विकास पर सरकार की नजर है। लो प्रेशर एरिया आदि में पेयजल आपूर्ति के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित महापौर को भी बधाई देते हुए कहा कि आपने इतिहास में अपना नाम अंकित कर लिया है । अब रिसाली के विकास के लिए जमकर कार्य कीजिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

CG हाईकोर्ट फिर बंद: 11 जनवरी से वर्चुअल सुनवाई, काउंटर के जरिए दायर होंगी नई याचिकाएं; लोअर कोर्ट में भी पक्षकारों के प्रवेश पर रोक

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक बार फिर हाईकोर्ट को बंद करने का निर्णय लिया गया है। 11 जनवरी से हाईकोर्ट में अब मामलों की वर्चुअल सुनवाई होगी। हाईकोर्ट परिसर में भीड़ नियंत्रित करने के लिए अब वकीलों का प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया […]

You May Like