24 घंटे में पहली बार 1 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले; महाराष्ट्र में 36 हजार और दिल्ली में 15 हजार से ज्यादा लोग

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 53 Second

देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर रफ्तार पकड़ने लगी है। गुरुवार रात 8 बजे तक देशभर में 1 लाख 7 हजार 848 नए केस दर्ज किए गए। तीसरी लहर शुरू होने के बाद पहली बार 24 घंटे के नए केस का आंकड़ा एक लाख के पार हुआ है। महाराष्ट्र (36,265) और दिल्ली (15,097) दो ऐसे राज्य हैं, जहां देशभर में मिले नए मरीजों के कुल आधे संक्रमित हैं।

देश में गुरुवार को 29,675 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 290 ने जान गंवाई है। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 57 हजार 364 हो गया है।

करीब 5 गुना रफ्तार से बढ़ रहा संक्रमण
इससे पहले पिछले साल 1 दिसंबर को भारत में 9765 नए मरीज मिले थे। 15 दिसंबर को 7974 केस आए थे। वहीं 31 दिसंबर को यह आंकड़ा 23 हजार के करीब था। 31 दिसंबर से आज तक का आंकड़ा देखा जाए तो संक्रमितों का आंकड़ा करीब 5 गुना रफ्तार से बढ़ा है।

दिल्ली में 3 दिन में 3 गुना रफ्तार के साथ 15 हजार केस
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तीन दिन में तीन गुना हो गई है। 4 जनवरी को दिल्ली में 5481 मामले आए थे, 5 जनवरी को मामले बढ़कर 10,665 हो गए। 6 जनवरी यानी आज 15,097 केस मिले हैं। आज कोरोना संक्रमित 6 लोगों की जान गई। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 15% हो गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

कोरोना बुलेटिन : राजधानी में 700 से ज्यादा नया मामले, प्रदेश में 2400, 1 मौत

Share on Social Mediaराजधानी में कोरोना का संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। कल के बाद आज, गुरुवार को भी प्रदेश में सर्वाधिक मामले रायपुर से हैं। आज 6 जनवरी को राजधानी में 752 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। 6 जनवरी की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 4.91 […]

You May Like