कोरोना बुलेटिन : राजधानी में 700 से ज्यादा नया मामले, प्रदेश में 2400, 1 मौत

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 37 Second

राजधानी में कोरोना का संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। कल के बाद आज, गुरुवार को भी प्रदेश में सर्वाधिक मामले रायपुर से हैं। आज 6 जनवरी को राजधानी में 752 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। 6 जनवरी की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 4.91 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 48,832 सैंपलों की जांच में से 2400 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 56 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। इसके बाद प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 6,905 हो गई है। आज बिलासपुर में कोरोना संबंधी 1 मौत दर्ज हुई है।

आज नारायणपुर सें 1, दंतेवाड़ा, गरियाबंद एवं कोण्डागांव में 3-3, बेमेतरा एवं कबीरधाम में 6-6, बालोद में 8, महासमुन्द में 09 एवं बीजापुर में 10 कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं 19 जिलों कबीरधाम, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बेमेतरा, बलौदाबाजार, गरियाबंद, बालोद, महासमुंद, राजनांदगांव, मुंगेली, बलरामपुर, बीजापुर, नारायणपुर, बस्तर, कोरिया, धमतरी, कांकेर, सूरजपुर एवं सरगुजा से पाॅजिटीविटी दर 4 प्रतिशत कम रही।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

इस राशि के जातकों को मिलेगी पदोन्नति, जानें अन्य राशि वालों के लिए क्या रहेगा खास…

Share on Social Mediaमेष राशि आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे, साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जाने से घर जल्दी पहुंचेंगे। किसी दोस्त की […]