सेबी ने अडानी की जांच पूरी करने के लिए समय मांगा

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 38 Second

नई दिल्ली . पूंजी बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय का रुख कर अडानी समूह द्वारा शेयरों की कीमतों में हेराफेरी करने के आरोपों की जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का और समय देने का अनुरोध किया है. भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक नई अर्जी में कहा कि उसने इससे जुड़े 24 मामलों की जांच-पड़ताल की है.

अमेरिकी वित्तीय शोध एवं निवेश कंपनी हिंडनबर्ग ने इस साल जनवरी में अडानी समूह पर बही-खातों में धोखाधड़ी और शेयरों के भाव में गड़बड़ी के साथ विदेशी इकाइयों के अनुचित उपयोग का आरोप लगाया था.

नियामक ने कहा, उक्त 24 मामलों में से 17 की जांच-पड़ताल पूरी हो गई है और सेबी की मौजूदा प्रक्रियाओं के तहत सक्षम प्राधिकारी ने उसे मंजूरी दे दी है. याचिका के अनुसार, एक मामले में सेबी ने अबतक एकत्र की जा सकने वाली सामग्री के आधार पर जांच-पड़ताल पूरी कर ली है.

मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की पीठ ने 11 जुलाई को सेबी से अडानी समूह के खिलाफ शेयरों की हेराफेरी करने के आरोपों में जांच की स्थिति बताने को कहा था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़वासियों को दी अनेक महत्वपूर्ण सौगात

Share on Social Mediaघोषणा: – 1 मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश के साहित्यिक वातावरण को और भी सुदृढ़ करने के लिये साहित्यकारों को तीन श्रेणियों में ‘‘छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी सम्मान’’ दिये जाने की घोषणा की. पहला – छत्तीसगढ़ी एवं अन्य बोली जैसे गोंडी, हल्बी, सरगुजिया, कुरुख आदि में लिखे गये साहित्य […]