सेंसेक्स पहली बार 66 हजार अंक के पार बंद

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 17 Second

मुंबई. घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों में भारी लिवाली तथा विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने से सेंसेक्स पहली बार 66,000 अंक के ऊपर बंद हुआ.

एनएसई निफ्टी भी अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ. वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी से भी स्थानीय बाजार को समर्थन मिला. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बृहस्पतिवार को लिवाल रहे और उन्होंने 2,237.93 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे. सेंसेक्स 502.01 अंक उछलकर अबतक के उच्चतम स्तर 66,060.90 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 600.9 अंक चढ़कर 66,159.79 अंक के रिकॉर्ड स्तर तक भी चला गया था. निफ्टी भी 150.75 अंक की तेजी के साथ रिकॉर्ड 19,564.50 अंक पर बंद हुआ.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह का निधन

Share on Social Mediaरायपुर. वरिष्ठ पत्रकार , ओम दर्पण, समाचार पत्र के संपादक, हिन्दू हृदय सम्राट, राष्ट्रीय हिन्दू युवा शक्ति व केसरिया हिन्दू वाहिनी के छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह का आकस्मिक निधन आज 15 जुलाई 2023 को हो गया है, श्री सिंह विगत कुछ दिनों से शारिरिक रूप से अस्वस्थ […]

You May Like