नए संसद भवन के उद्घाटन पर 75 रुपये का सिक्का लॉन्च करेगी सरकार

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 36 Second

नई दिल्ली . नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर केंद्र सरकार 75 रुपये का विशेष सिक्का जारी करेगी. वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर इस बात की जानकारी दी.

कैसा होगा सिक्का?

सिक्के के अग्र भाग के केंद्र में अशोक स्तंभ का ‘सिंह’ होगा. सिक्के के बीच में ‘सत्यमेव जयते’ भी लिखा होगा. सिक्के की बाईं तरफ पर देवनागरी लिपि में ‘भारत’ और अंग्रेजी में ‘इंडिया’ लिखा होगा. वहीं, सिक्के की ऊपरी परिधि में देवनागरी लिपि में संसद भवन लिखा होगा, जबकि निचली परिधि में अंग्रेजी में संसद भवन लिखा होगा. सिक्के का डिजाइन संविधान की पहली अनुसूची में दिए गए दिशानिर्देशों के अनुरूप होगा. सिक्के पर रुपये का चिन्ह होगा और 75 का मूल्यवर्ग लिखा होगा.

अधिसूचना के मुताबिक, गोल आकार के इस सिक्के का ब्यास 44 मिलीमीटर है. इसे चार धातुओं – चांदी, तांबा, निकल और जस्ता को मिलाकर बनाया गया है. सिक्के में चांदी की मात्रा 50 प्रतिशत, तांबा 40 प्रतिशत, निकेल पांच प्रतिशत और जस्ता पांच प्रतिशत है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'गदर' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर लॉच, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज़ ….

Share on Social Mediaनई दिल्ली : 22 साल पहले यानी 2001 में रिलीज हुई सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर एक प्रेमकथा दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं। इस फिल्म को 9 जून को 4k और डोल्बी एटम्स के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, उससे पहले […]