ऑनलाइन गेमिंग कंपनी पर सट्टेबाजी के नियम लागू होंगे

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मसौदे में ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए भारत में लागू कानूनों का अनुपालन जरूरी कर दिया है. इसमें कहा गया है कि सट्टेबाजी से संबंधित कानून इन कंपनियों पर लागू होंगे.

सरकार ने सोमवार को ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए नियमों का मसौदा जारी कर दिया. इसमें इन कंपनियों को एक स्व-नियामकीय निकाय के साथ पंजीकृत करने, इनके भारतीय पतों और गेम खेलने वालों के सत्यापन को अनिवार्य करने का प्रस्ताव है. ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों के तहत लाया जाएगा, जिन्हें सोशल मीडिया कंपनियों के लिए वर्ष 2021 में जारी किया गया था.

इसका उद्देश्य ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों को जिम्मेदार ढंग से संचालित करना है. इन नियमों के मसौदे पर 17 जनवरी तक सार्वजनिक टिप्पणियां आमंत्रित की हैं. नियम फरवरी की शुरुआत में तैयार हो जाएंगे.

स्व-नियामकीय निकाय यह निकाय ऑनलाइन गेम की पेशकश करने वाली मध्यवर्ती कंपनियों का पंजीकरण करेगा. यह निकाय शिकायतों का निपटारा भी करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्‍वाद ही नहीं, खूबसूरती भी बढ़ा सकती है दालचीनी, बेदाग और हेल्दी स्किन के लिए दालचीनी का करें इस्तेमाल

Share on Social Mediaभारतीयों की रसोई में मौजूद मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि इसकी मदद से चेहरे पर भी निखार लाया जा सकता है. दालचीनी भी एक ऐसा ही नाम है, जिसकी मदद से आप चेहरे की चमक बढ़ाने के साथ-साथ कील-मुंहासों से भी निजात पा […]

You May Like