नगर पालिका की बैठक में हंगामा : आरंग बस स्टैंड निर्माण को लेकर घिरे अध्यक्ष, भाजपा पार्षदों ने भी दिया विपक्ष का साथ

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 6 Second

आरंग. आरंग नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर बुलाई गई सामान्य बैठक में बस स्टैंड निर्माण के मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा हुआ. भाजपा, कांग्रेस और शिवसेना के पार्षद एक मंच पर नजर आए और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन को सवालों के घेरे में ले लिया. सभी पार्षद बस स्टैंड निर्माण कार्य को एजेंडे में शामिल करने की मांग को लेकर अड़े रहे. बैठक में हंगामे के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन को अपनी ही पार्टी के पार्षदों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. भाजपा पार्षदों में अध्यक्ष की कार्यप्रणाली और व्यवहार को लेकर लंबे समय से सुगबुगाहट थी, जो इस बैठक में खुलकर सामने आ गई. अध्यक्ष के रवैये से नाराज भाजपा पार्षदों ने उनका साथ देने के बजाय जनहित के मुद्दे पर विपक्ष का साथ दिया. वहीं अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन लगाकर पार्षदों को शांत कराने की कोशिश करते रहे, लेकिन स्थिति नहीं संभल पाई

6.69 करोड़ रुपए का है प्रोजेक्ट

दरअसल, इस पूरे राजनैतिक घमासान की वजह आरंग बस स्टैंड का कायाकल्प प्रोजेक्ट है. प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद आरंग नगर पालिका में भाजपा काबिज हुई. इसके बाद परिषद की बैठक में भाजपा और शिवसेना के पार्षदों की सहमति से बस स्टैंड को बैहार के शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया, जिसका कांग्रेस ने पुरजोर विरोध किया था. जिस नई जगह (बैहार) पर बस स्टैंड को शिफ्ट करने की तैयारी है, वह सरकारी रिकॉर्ड में ‘शामिलात चारागाह’ (सामुदायिक चरागाह) की भूमि है. नियमों के मुताबिक, इस जमीन पर तब तक निर्माण नहीं हो सकता जब तक कि शासन स्तर पर इसका ‘मद परिवर्तन’ (Land-Use Conversion) न हो जाए. इसी प्रशासनिक और राजनैतिक खींचतान में दो साल से जनता परेशान हो रही है. नागरिकों में आरंग बस स्टैंड को बैहार शिप्ट किए जाने को लेकर आक्रोश देखा गया. जनहित को ध्यान में रखते हुए भाजपा और शिवसेना के पार्षदों ने बस स्टैंड को यथावत रखते हुए उसी स्थान पर निर्माण कार्य शुरू कराने पर सहमति व्यक्त की.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BJP विधायक पर हमले की कोशिश, कैंपर ने दो बार फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर

Share on Social Mediaजयपुर. राजस्थान के खींसवर (नागौर) से भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा पर जानलेवा हमले के प्रयास का मामला सामने आया है. जशपुर से खींसवार लौटने के दौरान उनकी फॉर्च्यूनर कार को कैंपर गाड़ी सवार लोगों ने दो बार टक्कर मारी. घटना में गाड़ी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. […]

You May Like