पीड़िता को फोन कर दी जान से मारने की धमकी, अनाचार और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 48 Second

कोंडागांव। अनाचार एवं ब्लैकमेलिंग के आरोप में जेल जा चुका आरोपी रिहा होने के बाद फिर से पीड़िता को लगातार फोन कर केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी देने लगा. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. जानकारी के अनुसार, थाना केशकाल में पीड़िता ने अमान विरानी के खिलाफ पूर्व में अनाचार और ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई थी. आरोपी को मामले में जेल जाना पड़ा. लेकिन जेल से बाहर आकर सुधरने की बजाए उल्टा पीड़िता को केस वापस लेने की धमकी देने लगा. यही नहीं आरोपी प्रकरण के दौरान न्यायालयीन कार्रवाई एवं कोर्ट-कचहरी में हुए अपने खर्च के पैसे भी मांगने लगा. इस पर पीड़िता एक बार फिर थाने जाने को मजबूर हुई. पीड़िता की शिकायत पर थाना केशकाल में अपराध पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी केशकाल निरीक्षक विकास बघेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई. पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमान विरानी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध रेत उत्खनन पर राज्यपाल सख्त : रमेन डेका बोले – नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर नहीं

Share on Social Mediaरायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश की नदियों और बड़े नालों में हो रहे अवैध व बेतरतीब रेत उत्खनन पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पर्यावरण और जल संसाधनों की सुरक्षा के लिए इस पर तत्काल व प्रभावी रोक लगाने के कड़े निर्देश दिए […]

You May Like