छत्तीसगढ़ सरकार का ऐलान: पेट्रोल-डीजल का स्टॉक भरपूर, अफवाहों से घबराने की जरूरत नहीं

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 53 Second

रायपुर: प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी (Petrol and Diesel Crisis) को लेकर फैल रही खबरों को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पूरी तरह निराधार बताया है। विभाग का स्पष्ट कहना है कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
पर्याप्त स्टॉक और सामान्य आपूर्ति

खाद्य विभाग के अनुसार प्रदेश के 2516 पेट्रोल पंपों और तीनों प्रमुख ऑयल कंपनियों के डिपो में पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। मार्च 2026 में पेट्रोल की 1.01 लाख किलोलीटर जरूरत के मुकाबले 1.27 लाख किलोलीटर यानी 126 प्रतिशत आपूर्ति हुई। वहीं अप्रैल 2026 में 23 अप्रैल तक 1.60 लाख किलोलीटर पेट्रोल प्राप्त हो चुका है।

डीजल की बात करें तो मार्च में 1.64 लाख किलोलीटर की जरूरत के मुकाबले 3.00 लाख किलोलीटर यानी 183 प्रतिशत आपूर्ति की गई। अप्रैल में 23 अप्रैल तक 1.38 लाख किलोलीटर डीजल की आपूर्ति दर्ज की गई है।
सुरक्षित भंडार की स्थिति

विभाग के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में 77,111 किलोलीटर पेट्रोल उपलब्ध है, जो करीब 22 दिनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। वहीं 84,295 किलोलीटर डीजल का भंडार मौजूद है, जिससे लगभग 15 दिनों की खपत पूरी हो सकती है।
कालाबाजारी पर सख्ती

जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने सभी जिलों में निरीक्षण और छापेमारी तेज कर दी है। राज्य और जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी किया गया है।

विभाग ने यह भी बताया कि पश्चिम एशिया की स्थिति को देखते हुए भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है, ताकि आपूर्ति निर्बाध बनी रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'गुडेलिया' में बदलाव: महिलाएं सक्रिय, सौ CCTV और ₹51,000 का जुर्माना नशा करने वालों के लिए

Share on Social Mediaभाटापारा: छत्तीसगढ़ का ग्राम पंचायत गुडेलिया आज आत्मनिर्भर भारत और स्मार्ट विलेज की अवधारणा का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा है। आधुनिक सुविधाओं, सशक्त सामाजिक व्यवस्था और सामूहिक भागीदारी के दम पर इस गांव ने अपनी अलग पहचान बनाई है। सरपंच संकेत अग्रवाल के अनुसार, गांव के विकास […]