जंगल में मिला नक्सली हथियारों का जखीरा, AK-47, इंसास रायफल समेत अन्य सामान जब्त

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 45 Second

मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिला पुलिस को नक्सल मोर्चे पर कामयाबी हाथ लगी है। जिले के डीआरजी और आईटीबीपी के जवानों ने बस्तर के शरहदी क्षेत्र अंतर्गत जंगल में माओवादियों का डंप खोज निकाला है, जहां से एक एके 47 व एक इंसास रायफल समेत वैपन संबंधी अन्य सामान व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह की अगुवाई में जंगल पहुंचकर जवानों ने उक्त डंप बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक जंगल में नक्सल डंप की सूचना उपरांत मोहला-मानपुर जिला पुलिस की डीआरजी और केंद्रीय अर्ध सैनिक बल आईटीबीपी के जवानों ने आज सुबह बस्तर सीमावर्ती जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। आपरेशन के दौरान बस्तर के कांकेर जिला अंतर्गत ग्राम उयकाटोला व कोवाचीटोला और मानपुर ब्लॉक के ग्राम कलवर के मध्य जंगल में जवानों को गड्ढे में छुपाया गया नक्सल डंप मिला। नक्सलियों ने दो रायफल के साथ कारतूस व वैपन संबंधी समान छुपा रखा था, जिसे बरामद कर सुरक्षा जवानों ने अपने कब्जे में लिया। गौरतलब है कि बस्तर के इसी उयकाटोला गांव से लगे जंगल से निकलकर आरकेबी डिवीजन के पांच माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

"छात्रावास में अधीक्षक का बदसलूकी का वीडियो वायरल, बच्चों से मारपीट और धमकी"

Share on Social Mediaबालोद। जिले के नगर पंचायत चिखलाकसा स्थित प्री-मैट्रिक छात्रावास में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। छात्रावास के अधीक्षक शुभम साखरे पर आरोप है कि वह वहां रह रहे बच्चों के साथ मारपीट करते हैं और उन्हें अश्लील गालियां देते हैं। इस कारण […]

You May Like