नक्सलियों ने जो हथियार पुलिस को सौंपे, वो शहीद जवानों और मुठभेड़ से लेकर भागे थे माओवादी

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 49 Second

रायपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय में बुधवार की दोपहर 108 नक्सलियों ने नक्सलियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर मुख्यधारा में आ गए, इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों के द्वारा समर्पण करने से नक्सलियों की टीम को काफी बड़ा झटका लगा है, वही जिन नक्सलियों ने आला अधिकारियों को हथियार सौपे है, उन हथियारों की जांच की जा रही है कि नक्सलियों के द्वारा किन घटनाओं में ये हथियार लूटा गया है, फिलहाल सभी हथियारों की गहन जांच की जा रही है। वही बस्तर रेंज आईजी का कहना है कि नक्सलियों ने जिन हथियारों को पुलिस को सुपुर्द किया है उनमें से अधिकतर हथियार नक्सलियो ने या तो शहीद जवानों से लेकर भागे थे या भी किसी एनकाउंटर में घायल जवानों से छीना गया था, इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है, की आखिर किन घटनाओं के हथियार अब पुलिस अधिकारियों को सौपा गया है, फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।  बता दे कि बुधवार को जब नक्सलियों ने 101 हथियार डीजीपी अरुण देव गौतम को सौपे तब मौजूद आला अधिकारियों ने इस बात को माना कि नक्सलियो ने बड़ी संख्या में इन हथियारों को जवानों से मुठभेड़ या फिर आईडी ब्लास्ट के दौरान शहीद जवानों से लेकर भागे नए है, क्योंकि चाहे इंसास हो या फिर एके 47 नक्सली उसे नक्सली बना ही नही सकते है, इन्हें जवानों से ही लुटा गया है, वही अब तक हुए नक्सली मुठभेड़ में जितने भी हथियार नक्सलियों ने लूटा है उनकी लिस्ट निकालने के बाद मैच किया जाएगा, कि आखिर किन किन घटनाओं में नक्सलियो ने जवानों ने इन हथियारों को लूटा है, आला अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने डम्प से 07 नग AK-47, 10 नग INSAS रायफल, 05 नग SLR रायफल, 04 नग LMG रायफल, 20 नग .303 रायफल, 11 नग BGL लांचर्स सहित 101 हथियार बरामद कर वर्तमान में कमजोर हो चुके नक्सली संगठन को गहरा आघात पंहुचाया है।  इस सरेंडर में दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) के पश्चिम बस्तर डिवीजन के DVCM राहूल तेलाम, पण्डरु कोवासी एवं झितरु ओयाम, पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी के DVCM रामधर उर्फ बीरु, उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी के DVCM मल्लेश, PLGA बटालियन नं. 01 CYPC कमांडर मुचाकी, आंध्रा ओडिषा बार्डर (AOB) के DVCM कोसा मण्डावी जैसे प्रमुख नक्सल कैडर ने संगठन के खोखली विचारधारा को छोड़कर राष्ट्र कीे मुख्यधारा में लौट आये है। वही बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी का कहना था कि नक्सलियों ने जिन हथियारों को सौपा है उसकी जांच की जा रही है, ये बात तो तय है कि नक्सलियों ने इन हथियारों को जवानों से ही लुटा है लेकिन किन मामलों के हथियार है इस बात की जांच की जा रही है, जितने भी आटोमेटिक उपकरण है वे सभी जवानों से लुटे हुए ही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अफीम की खेती पर सियासत गर्म, भूपेश बघेल बोले- सरकार का नया स्टार्टअप

Share on Social Mediaरायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर सियासत गरमाई हुई है। मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार मुखर हैं। राज्य सरकार को घेरने में लगे हुए हैं। अब बघेल ने इसे सरकार के नए स्टार्टअप करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय […]

You May Like