बजट पर सियासी बयानबाजी : नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 19 Second

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए SANKALP थीम पर आधारित 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट पेश होते ही राजनेताओं की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि यह बजट ‘गति’ का नहीं, बल्कि ‘दुर्गति’ का बजट है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट है। नई-नई योजनाएं भ्रष्टाचार करने के लिए लाई गई हैं। उन्होंने कहा कि शब्दों का मायाजाल बुना गया है। इस बजट में प्रदेश के युवाओं के लिए कुछ नहीं है। प्रदेश की महिलाओं के लिए कुछ नहीं है। नौकरी के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया गया है। जो हड़ताल कर रहे हैं, उनकी छोटी-छोटी मांगें हैं, लेकिन सरकार उन्हें भी पूरा नहीं कर पा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ की मिट्टी से तिलक लगाकर पहली बार वित्त मंत्री ने पेश किया बजट, पत्नी का पसंदीदा जैकेट पहनकर पहुंचे विधानसभा

Share on Social Mediaरायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करने विधानसभा जाने के पहले छत्तीसगढ़ की मिट्टी से तिलक लगाया और छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद लेकर विधानसभा पहुंचे। देश में ये पहला वाक्या था, जब किसी वित्त मंत्री ने अपने प्रदेश की मिट्टी का तिलक लगाकर […]

You May Like