नए एसडीएम ऑफिस और तहसीलों का सीएम ने किया शुभारंभ

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 21 Second

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण के तहत जनता और शासन-प्रशासन की बीच की दूरी को कम करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश में 4 नए राजस्व अनुविभाग एवं 23 नयी तहसीलों का शुभारंभ किया। वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुल 96 अनुविभाग हैं तथा तहसीलों की संख्या 179 है। नवीन अनुविभाग एवं तहसीलों के प्रारंभ होने से शासकीय योजनाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वयन एवं प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने में सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जगदलपुर जिले में तोकापाल,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मरवाही, सूरजपुर जिले में भैयाथान तथा गरियाबंद जिले में मैनपुर अनुविभाग का शुभारंभ किया है। इसी तरह से नई तहसीलों में बिलासपुर जिले में सीपत और बोदरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सकोला (कोटमी), जांजगीर-चांपा जिले में अड़भार, रायगढ़ जिले में सरिया और छाल, कोरबा जिले में बरपाली, अजगरबहार और पसान, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में चांदो, रघुनाथनगर और डोरा-कोचली, सूरजपुर जिले में बिहारपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में सुहेला और भटगांव,दुर्ग जिले में अहिवारा, बेमेतरा जिले में नांदघाट,उत्तर बस्तर कांकेर जिले में सरोना, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में बारसूर,बीजापुर जिले में कुटरू और गंगालूर, नारायणपुर जिले में छोटे डोंगर और कोहकामेटा शामिल है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस का महंगाई मुक्त भारत अभियान शुरू, भीषण गर्मी मे महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस

Share on Social Media रसोई गैस मोटर सायकल के साथ थाली घंटी बजाकर किया प्रदर्शन। बढ़ती महंगाई के विरोध मे कांग्रेस ने गुरूवार को यहां महंगाई मुक्त भारत अभियान शुरू किया। रसोई गैस सिलेंडर लेकर थाली घंटी बजाकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। महंगाई मुक्त […]