धर्मांतरण: नए साल में भोजन और स्वास्थ्य का प्रलोभन देकर बुलाया प्रार्थना सभा में, पास्टर के खिलाफ मामला दर्ज…

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 24 Second

बिलासपुर। बिलासपुर इन दिनों धर्मांतरण का हॉटस्पाट बना हुआ है. जिले के अलग-अलग इलाकों से लगातार धर्मांतरण की खबरें सामने आ रही है. ताजा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा गांव का है. जहां से धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा गांव में नए साल पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था. इसमें लोगों को भोजन और स्वास्थ्य का प्रलोभन देकर बुलाया गया था. इस दौरान लोगों का धर्मांतरण भी कराया जा रहा था. ग्रामीणों को इसकी खबर लगने के बाद पुलिस को सूचना दी गई. ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने मामले में संबंधित पास्टर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में 50 पदों पर भर्ती, दस्तावेज सत्यापन की समय-सारणी जारी

Share on Social Mediaरायपुर. छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल अंतर्गत मेल नर्स, फीमेल नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, नर्सिंग असिस्टेंट, ड्रेसर और कम्पाउंडर पदों की भर्ती प्रक्रिया 2023-24 के तहत चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन की समय-सारणी जारी कर दी गई है. अध्यक्ष, भर्ती समिति छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल द्वारा जारी सूचना के अनुसार […]

You May Like