नवंबर माह में पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने हेतु विशेष अभियान सफल

rashtra path
Share on Social Media

छत्तीसगढ़ में 80 प्रतिशत पेंशनरों ने कराया DLC जमा

रायपुर । संचालक पेंशन एवं भविष्य निधि, छत्तीसगढ़ द्वारा सभी बैंकों को दिए गए निर्देशों के तहत बीते नवंबर माह में पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र  (Digital Life Certificate – DLC) जमा कराने हेतु विशेष अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

जैसा कि पूर्व में अवगत कराया गया था, वृद्ध पेंशनरों को जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए अपने संबंधित बैंक शाखाओं में जाने में कठिनाइयाँ होती थीं। इस समस्या के समाधान हेतु भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय तथा पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग, नई दिल्ली के निर्देशों के अनुरूप राज्य में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र मिशन 4.0 लागू किया गया। इसके तहत छत्तीसगढ़ के सभी पेंशनरों को किसी भी बैंक में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

अभियान के दौरान भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य 8 अधिकृत बैंकों द्वारा राज्य के विभिन्न शहरों में कैंप आयोजित किए गए, जिनमें फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक की सहायता से पेंशनरों से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र प्राप्त किए गए। इसके साथ ही बैंकों द्वारा शेष पेंशनरों को भी इस सुविधा के बारे में व्यापक रूप से जानकारी प्रदान की गई।

कई पेंशनरों ने “JEEVAN PRAMAAN” मोबाइल ऐप या वेबसाइट (https://jeevanpramaan.gov.in) के माध्यम से अपने आधार और मोबाइल नंबर का उपयोग कर घर बैठे ही जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सुविधा का लाभ उठाया। इस अभियान की प्रगति उत्साह जनक रही और अब तक की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य के 80 प्रतिशत पेंशनरों द्वारा जीवन प्रमाणपत्र जमा कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

60 वर्षीय किसान नोहरसाय ने बेचा 55.20 क्विंटल धान

Share on Social Mediaरायपुर । समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज कोरिया जिले के ग्राम परचा निवासी 60 वर्षीय किसान श्री नोहरसाय राजवाड़े (पिता- श्री जगन राजवाड़े) ने साख सहकारी समिति, जामपारा में पहुंचकर धान विक्रय किया। किसान नोहरसाय ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 1.1080 हेक्टेयर […]