छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव का कार्यकाल बढ़ा, अब 2026 तक पद पर रहेंगे दिनेश शर्मा

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। शर्मा का कार्यकाल 30 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा था। एक साल कार्यकाल बढ़ने पर अब वे 30 नवंबर 2026 तक विधानसभा सचिव के पद पर बने रहेंगे। दिनेश शर्मा मूलतः छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। उन्हें डॉ. चरणदास महंत ने विधानसभा अध्यक्ष रहते विधानसभा सचिव बनाया था। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ भी करीब-करीब दो साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। दिनेश शर्मा के पहले चंद्रशेखर गंगराड़े और देवेंद्र वर्मा को विधानसभा सचिव के तौर पर सेवावृद्धि मिली थी। कहा जा रहा है कि दिनेश शर्मा ने अब तक अपने कार्यकाल में विधानसभा के सचिवालय का कामकाज सुचारु रूप से निपटाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चों के भविष्य को स्वर्णिम बनाने की महती जिम्मेदारी शिक्षा विभाग पर - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Share on Social Mediaरायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के तहत शिक्षा विभाग के लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने वर्ष 2030 तक के लघु अवधि, 2035 तक के मध्य अवधि तथा दीर्घकालीन लक्ष्यों पर […]