बस के इंतेजार में खड़े ग्रामीणों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौके पर 1 की मौत, मां-बेटी की हालत गंभीर

rashtra path
Share on Social Media

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. बस के इंतेजार में कुछ ग्रामीण सड़क किनारे खड़े हुए थे. इस दौरान तेज रफ्तार कार ने ग्रामीणों को रौंद दिया. भीषण हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक महिला और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. यह घटना पेंड्रा-सिवनी मुख्य मार्ग के मझगवां गांव के पास की है. जानकारी के मुताबिक, MG Hector काफी स्पीड से आ रही थी. बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में धुत था. उसने कार से नियंत्रण खो दिया और ग्रामीणों को रौंद दिया. घटना के बाद कार सड़क किनारे पलट गई और मौके पर स्थानीय निवासी पहुंच गए, जिसके बाद उन्होंने कार ड्राइवर की जमकर धुनाई कर दी. सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाइश देकर शांत करवाया, फिर आरोपी चालक और घायल मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पल्ली केंद्र से धान खरीदी सत्र की शुरुआत, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया निरीक्षण

Share on Social Mediaरायपुर। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत आज से हो गई। बस्तर जिले के पल्ली धान खरीदी केंद्र में सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर धान खरीदी सत्र 2025-26 का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए […]