सिर पर सूपा रखकर CM साय पहुंचे छठ घाट, पत्नी कौशल्या के साथ उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

rashtra path
Share on Social Media

जशपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार सुबह अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ कुनकुरी के छठ घाट पहुंचे. इस दौरान सीएम साय ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना की. सिर पर सूपा रखकर घाट तक पहुंचे मुख्यमंत्री ने श्रद्धा के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की. छठ पूजा के समापन के मौके पर बलौदाबाजार समेत प्रदेशभर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. व्रती महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक भी घाटों पर पहुंचे और पूजा में शामिल हुए. आसमान में छाए बादलों के कारण कुछ देर तक महिलाओं को सूर्य दर्शन में परेशानी हुई, लेकिन श्रद्धा और उत्साह में कोई कमी नहीं आई. 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद आज उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ छठ महापर्व संपन्न हुआ. महिलाओं ने संतान सुख, दीर्घायु और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना करते हुए श्रद्धा-भक्ति से व्रत पूरा किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सतर्कता जागरूकता की शपथ ली

Share on Social Mediaरायपुर. राजभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर आज अधिकारियों-कर्मचारियों ने ईमानदारी और पारदर्शिता के प्रति शपथ ली। यह सप्ताह 27 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को ‘‘सतर्कता […]