मठपुरैना के शनिदेव प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे सुशील सन्नी अग्रवाल

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. आज दिनांक 07.01.2023 को दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मठपुरैना में श्री मंगला काली आदिशक्ति चण्डी माता मंदिर रावतपुरा कालोनी, फेस-2, डबरी तालाब, ठाकुरदेव मंदिर के पास, मठपुरैना, रायपुर में सत्तम दिवसीय शनिदेव प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं नगर भ्रमण यात्रा का आयोजन मंदिर के मुख्य पुजारी सुनील मेरिया एवं वहां निवासियों के द्वारा आयोजित किया गया था.

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुशील सन्नी अग्रवाल, अध्यक्ष, छग भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल शामिल हुए. अग्रवाल का मुख्य पुजारी एवं निवासियों द्वारा पुष्पहार एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया. तत्पश्चात् अग्रवाल ने भगवान शनिदेव की मूर्ति में पुष्प अर्पण कर प्रदेश वासियों की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगे एवं कहा कि आप लोगों ने अपने कार्यक्रम में मुझे आमंत्रित किया इसके लिए आप सभी का धन्यवाद, भाग्य विधाता शनिदेव जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन करने हेतु मुख्य पुजारी एवं सभी सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद देता हूं जिनके प्रयास से मठपुरैना में इतना भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. मंदिर के पुजारी एवं निवासियों द्वारा अग्रवाल को वहां की समस्याओं से अवगत कराया गया अग्रवाल ने सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वाशन दिया.

समारोह के इस अवसर पर सुनील मेरिया, ईशु महानंद, रोशन सोनी, कार्तिक जाल, किशन महानंद, अभिषेक गुप्ता एवं भारी संख्या में उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर: गांजे के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

Share on Social Mediaरायपुर. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा […]

You May Like