अतिक्रमण कर बनाए गए मदरसे और औषधालय पर चला बुलडोजर, नगर पंचायत की कार्रवाई से मचा हड़कंप

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 17 Second

जांजगीर। शिवरीनारायण नगर पंचायत ने गुरुवार की सुबह अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया. कार्रवाई की जद में इस्लामिक मुस्लिमीन शिक्षा समिति (मदरसा) के साथ गोमाता औषधालय आए. कब्जेधारियों ने नोटिस मिलने के बाद भी जगह को खाली नहीं किया था. जानकारी के अनुसार, कब्जेधारियों को नगर पंचायत की ओर से 15 अक्टूबर तक कब्जा खाली करने का नोटिस जारी किया गया था. लेकिन कब्जेधारियों ने कब्जा खाली नहीं किया, जिसके बाद नगर पंचायत के अमले ने दल-बल के साथ कब्जा खाली कराने का बीड़ा उठाया. नगर पंचायत अध्यक्ष, एसडीएम, तहसीलदार और एएसपी के साथ मौजूद भारी पुलिस बल के बीच कब्जे पर बुलडोजर चलाया. इस कार्रवाई का खर्च कब्जाधारी संस्थाओं से वसूल किया जाएगा. इस बीच नगर पंचायत की कार्रवाई से अन्य अवैध कब्जेधारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दीपावली से पहले शासकीय कर्मचारियों को अग्रिम वेतन भुगतान — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शासन का संवेदनशील निर्णय

Share on Social Mediaरायपुर । दीपावली के शुभ अवसर पर राज्य शासन ने अपने शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए माह अक्टूबर 2025 का वेतन 17 एवं 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से भुगतान करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की […]

You May Like