फलदार वृक्षों से बदली जिंदगी : सुरेश चन्द्र बने गांव के लिए प्रेरणा स्रोत

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर । नक्सल प्रभावित और भौगोलिक रूप से दुर्गम खड़कागांव (ब) ग्राम की तस्वीर अब हरियाली और आर्थिक समृद्धि से बदल रही है। यहां के मेहनती कृषक सुरेश चन्द्र भण्डारी ने व्यक्तिमूलक फलदार वृक्षारोपण योजना से अपनी जिंदगी को नई दिशा दी और गांव के अन्य किसानों के लिए प्रेरक व आदर्श प्रेरणा बन गए।

उद्यानिकी विभाग की योजना के अंतर्गत सुरेश को एक हेक्टेयर भूमि पर फलदार वृक्षारोपण के लिए 2 लाख 25 हजार रुपये की सहायता मिली। उन्होंने इस राशि से आम, काजू, कटहल, नींबू और अमरूद जैसे उच्च मूल्य वाले लगभग 277 पौधों का रोपण किया था। उनके द्वारा इन पौधों की देखरेख और सिंचाई का कार्य उन्होंने पूरी निष्ठा से किया गया।

आज इन वृक्षों से न केवल परिवार को अतिरिक्त आय का लाभ मिल रहा है, बल्कि गांव में हरियाली, मृदा संरक्षण और जैव विविधता भी बढ़ रही है। सुरेश की इस सफलता से प्रभावित होकर अब कई अन्य ग्रामीण भी बंजर या कम उपयोगी भूमि पर फलदार वृक्षारोपण के लिए आगे आ रहे हैं।

सुरेश चन्द्र भण्डारी की मेहनत और संकल्प ने यह साबित कर दिया है कि योजनाओं का सही उपयोग कर किसान अपनी तकदीर बदल सकते हैं और गांव को नई पहचान दिला सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जल जीवन मिशन से ग्रामवासियों को मिल रहा हर घर शुद्ध जल

Share on Social Mediaरायपुर । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2019 को प्रारंभ किए गए जल जीवन मिशन का उद्देश्य देश के प्रत्येक ग्रामीण घर तक सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य […]

You May Like