बाप का कर्ज चुकाने बेटे ने रची मौत की झूठी कहानी लेकिन पुलिस ने खोल दिया सारा पोल

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 3 Second

जांजगीर-चांपा. एक्टर शाहिद कपूर की बत्ती गुल मीटर चालू और चुपके-चुपके फिल्म की तर्ज पर युवक ने अपने ही मौत की झूठी साजिश रची. प्लानिंग के मुताबिक युवक ने शिवनाथ नदी के पुल में बाइक और मोबाइल फोन छोड़ दिया, ताकि कहानी पर पुलिस को विश्वास हो जाए. लेकिन सोशल मीडिया के जरिए पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया. इसके पीछे युवक का इरादा जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. यह घटना पामगढ़ क्षेत्र के कमरीद गांव का है. पूरा मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के कमरीद गांव का है. पामगढ़ थाने में 19 अगस्त को तनौद निवासी तिलक राम श्रीवास ने युवक कौशल श्रीवास के लापता होने की सूचना दी थी. खोजबीन के दौरान शिवनाथ नदी में युवक की स्कूटी, जूता और मोबाइल फोन मिला, जो उसके डूबकर मरने की ओर इशारा कर रहा था. लेकिन पूरा नरेटिव आगे की जांच में उलटा पड़ गया. जांजगीर एसपी विजय कुमार पांडेय और एएसपी उमेश कश्यप के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने जांच में युवक द्वारा रची गई कहानी स्पष्ट हो गई. दरअसल, युवक के पिता पर 1 लाख रुपए का कर्जा था, जिसे चुकाने के लिए युवक ने अपने मौत की झूठी कहानी रची. कहानी ऐसी थी की युवक ने खुद के नाम पर 40 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस करा रखा था, जो कि उसके मरने के बाद मेच्युर होती. इसीलिए उसने मौत की कहानी रची.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टमाटर चोरी करने घुसे खेत में, करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की हुई दर्दनाक मौत

Share on Social Media कवर्धा। जिले के रणवीरपुर चौकी अंतर्गत कोहड़िया गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत में लगे हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जहुरु निषाद और उसका बेटा […]

You May Like