दो सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 4.13 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन ने दो सिंचाई योजना के कार्यों के लिए चार करोड़ 13 लाख 99 हजार की राशि स्वीकृति दी हैं। इन योजनाओं में कबीरधाम जिले के विकासखंड पंडरिया के अंतर्गत कोदवा किलकिला व्यपवर्तन योजना के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए तीन करोड़ 36 लाख 22 हजार रूपए और गरियाबंद जिले के विकासखंड मैनपुर की धुरवागढ़ी निरीक्षण गृह के जीर्णाेद्धार कार्य के लिए 77 लाख 77 हजार रूपए की राशि स्वीकृति शामिल है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजनाओं के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान 17 जनवरी को

Share on Social Mediaरायपुर । बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान 17 जनवरी को हो सकता है। 16 जनवरी को प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर आ रहे हैं। जबकि अगले दिन चुनाव प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े का दौरा है। उसी दिन एक बैठक के बाद नए प्रदेश […]