आसमान से बरसी आफत! 2 महिलाओं की मौके पर हुई मौत, 4 गंभीर रूप से हुई घायल

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 39 Second

बिलासपुर। मंगलवार की शाम बिल्हा क्षेत्र के ग्राम कुंगापाली में आसमानी बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। खेत से काम कर लौट रही छह महिलाएं अचानक गिरी बिजली की चपेट में आ गईं। इस दर्दनाक घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, 33 वर्षीय सौम्या नेती और 45 वर्षीय सुरेखा नेती की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं दरसबाई कोर्रम, गीताबाई गोड, कुंवरमती और पार्वती यादव गंभीर रूप से झुलस गईं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। तेज गरज और बारिश के बीच हुई इस घटना ने पूरे गांव को दहला कर रख दिया है। हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गांव में इस हृदयविदारक घटना से मातम पसरा हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से बचाव को लेकर जागरूकता और त्वरित सुरक्षा उपाय बेहद जरूरी हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Maruti Van में भेड़-बकरियों की तरह ठूंसे 30 बच्चे, खेत में पलटी… जिम्मेदार कौन ?

Share on Social Mediaबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में आज सुबह स्कूली बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो गया. यहां एक स्कूली वैन में भेड़-बकरियों की तरह बच्चों को ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान वैन अंनियंत्रित होकर खेत में पलट गई. जानकारी के मुताबिक हादसा चेरा गांव पारा […]

You May Like