पुतला जलाते कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वासुदेव आए आग की चपेट में, झुलसे

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 7 Second

पेंड्रा : जीपीएम जिले में गुरुवार की शाम को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा टल गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पेंड्रा के दुर्गा चौक में प्रदर्शन कर रहे जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव पुतला जलाते आग की लपटों में आ गए और झुलस गए। पुलिस और आसपास मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सतर्कता से समय रहते आग को बुझाने में सफल हो गए इसके चलते जिलाध्यक्ष जलने से बच गए। फिलहाल इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल गौरेला में भर्ती कराया गया है। सांसद राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी पर कांग्रेस के कार्यकताओं द्वारा पेंड्रा के दुर्गा चौक में पुतला दहन और प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया था। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू औऱ महाराष्ट्र शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयान देने पर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को पुतला दहन से रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुतला दहन कर रहे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव आग की चपेट में आ गए। इसके बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आग पर काबू पा लिया। घायल उत्तम वासुदेव को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां उपचार किया जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर विरोध में छात्र छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Share on Social Mediaरायगढ़। नाम बड़े दर्शन छोटे वाले कहावत को जिले के सबसे बड़े सरकारी उच्च शिक्षा के लिए प्रसिद्ध शासकीय किरोड़ीमल कला और वाणिज्य महाविद्यालय ( डिग्री कालेज) हैं। यह इसी कहावत को चितार्थ कर रहा है। छात्रों ने प्रोफेसर तथा अन्य मूलभूत समस्याओं को देखते हुए आंदोलन […]

You May Like