बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए 150 करोड़ का प्रावधान, हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने सीएम साय से की 4C एयरपोर्ट के लिए 500 करोड़ की मांग

rashtra path
Share on Social Media

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा के विस्तार के लिए अनुपूरक बजट में 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। समिति ने राशि के प्रावधान पर आभार व्यक्त करते हुए ज्ञापन सौंपा और मुख्य बजट में 4C एयरपोर्ट के लिए 500 करोड़ आवंटित करने की मांग की। समिति के सदस्य सुदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह की पहल पर यह मुलाकात विधानसभा परिसर में हुई। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने सेना की 1012 एकड़ जमीन अधिग्रहण के लिए मंजूरी का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए सेना की जमीन प्राप्त करने के लिए वे व्यक्तिगत रूप से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिल चुके हैं। जल्द ही मामले का समाधान हो जाएगा। समिति ने मांग की है कि जमीन का मसला हल होने के बाद वर्तमान रनवे को 1500 मीटर से बढ़ाकर 2200 मीटर किया जाए। इसके अतिरिक्त 500 यात्रियों की क्षमता वाला एक नया टर्मिनल भवन और एक नया एटीसी टावर स्थापित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मेयर रामशरण यादव, सुदीप श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह ठाकुर, महेश दुबे, समीर अहमद और रवि बैनर्जी सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जंगली जानवरों की संदिग्ध मौतों पर हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर पीसीसीएफ से मांगा हलफनामा

Share on Social Mediaबिलासपुर। छत्तीसगढ़ में हो रही जंगली जानवरों की संदिग्ध मौतों और अवैध शिकार की आशंका से जुड़े मामलों को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बिभु दत्त गुरु की डिवीजन बेंच ने मीडिया में लगातार सामने आ रही खबरों पर स्वतः […]

You May Like