वेलकम टू द जंगल के मुंबई शेडयूल की शूटिंग पूरी

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 48 Second

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल के मुंबई शेडयूल की शूटिंग पूरी हो गयी है। अक्षय कुमार स्टार ‘वेलकम टू द जंगल’ इन दिनों काफी सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि मुंबई फिल्म सिटी में वेलकम के दो शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके लिए मेकर्स ने लगभग दस एकड़ की जगह पर सेट लगाया गया।मुंबई के शेड्यूल में जो एक्शन सीन फिल्माए गए हैं। उसके लिए फिल्म के निर्माताओं ने लगभग 200 घोड़े, घुड़सवारों के साथ मंगवाए थे। इसके अलावा एक डांस सीक्वेंस भी शूट हुआ है, जिसमें कलाकारों के साथ ही 500 बैकग्राउंड डांसर्स भी शामिल थे। पूरा मुंबई शेड्यूल लगभग 40 दिनों का रहा।अब फिल्म का अगला शेड्यूल कुछ सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। फिल्म वेलकम टू द जंगल में 20 सेलेब्स एक साथ नजर आएंगे। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, आफताब शिवदसानी, अरशद वारसी, लारा दत्ता, दिशा पाटनी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक सहित करीब 20 कलाकार हैं। इस फिल्म को फिरोज नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं और निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘गाजा में इजरायली हमले में अब तक पीआरसीएस के 29 सदस्य मारे गए’

Share on Social Mediaजेरूसलम । फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी (पीआरसीएस) ने गुरुवार को कहा कि गाजा में संघर्ष बढ़ने के बाद से उसके 29 कर्मचारी मारे गए हैं, जिनमें 17 ऐसे कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें मानवीय कर्तव्यों का पालन करते समय निशाना बनाया गया। पीआरसीएस ने एक्स पर लिखा, “फिलिस्तीन […]