कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भष्टाचार का गढ़ बना दिया : साय

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 26 Second

बिलासपुर  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को कहा कि राज्य में पांच साल सत्ता में रही कांग्रेस ने कोई वादा पूरा नहीं किया और इन वर्षोँ में छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। श्री साय ने आज यहां बिलासपुर संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार तोखन साहू के समर्थन में शहर से लगे चिल्हाटी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमाने के साथ ही तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा , “ मैं आप सभी को आश्वस्त करने आया हूं कि हताश और निराश हो चुकी कांग्रेसियों के इस भ्रम में बिल्कुल न आयें। जब तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है हमारी ओर से शुरू कोई भी योजना बंद नहीं होगी। महतारी वंदन योजना भी बंद नहीं होगी। महिलाओं को निरंतर इसका लाभ मिलता रहेगा तथा हर महीने के पहले सप्ताह में राशि दे दी जायेगी।”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने की यौन उत्पीड़न के आरोपी संत शरणारू की जमानत रद्द

Share on Social Mediaनयी दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने कई नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोपी संत शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को कर्नाटक उच्च न्यायालय की ओर से दी गई जमानत रद्द करते हुए सोमवार को पुलिस को निर्देश दिया कि वह उसे एक सप्ताह के भीतर हिरासत में ले। […]

You May Like