तालाब में नहाते समय बालक के गले में फंसी मछली, ​बालक गंभीर सिम्स में चल रहा उपचार

rashtra path
Share on Social Media

जांजगीर-चांपा। जांजगीर तालाब में नहाते समय एक बालक के मुंह में मछली घुस गई और वह गले में फंस गई। बालक को गंभीर स्थिति में सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम करुमहु निवासी कुंवर सिंह गोंड का पुत्र समीर गोंड (14)आज सुबह लगभग 10 बजे गांव के जूना तालाब में दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाते समय उसके मुंह में एक मछली घुस गई। मछली उसके गले में फंस गई।बच्चा घबरा गया और रोने लगा दोस्तों ने इसकी सूचना घर वालों को दी और 108 संजीवनी एक्सप्रेस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा लाया गया । यहां डाक्टरों ने मछली को निकालने का प्रयास किया मगर वे असफल रहे।उसकी हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। डाक्टरों के मुताबिक मछली गले से नीचे फंसी है और वह कांटे वाली मछली है।स्वजन बालक को लेकर बिलासपुर पहुंच गए हैं वहां उसका उपचार चल रहा है।सीचसी अकलतरा के डाक्टरों के अनुसार बालक के गले का आपरेशन करके मछली को निकाला जा सकता है। बहरहाल बालक का उपचार जारी है।इस घटना से उसके माता पिता के आलावा स्वजन परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भजनलाल ने राजस्थान स्थापना दिवस पर मोदी की शुभकामना पर जताया आभार

Share on Social Mediaजयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राजस्थान स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुभकामनाओं पर सभी प्रदेशवासियों की तरफ से आभार प्रकट किया हैं। श्री शर्मा ने श्री मोदी के राजस्थान स्थापना दिवस पर […]