भारतीय थल सेना में ‘अग्निवीर भर्ती’ हेतु आवेदन की तिथि 13 फरवरी से 22 मार्च तक

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर । सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वी कक्षा उत्तीर्ण) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्मगुरु, नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एस.ए.सी के पदों के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक खुली रहेगी। अग्निवीर क्लर्क के पद का नाम परिवर्तित किया गया है, अब उसे अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट कहा जाएगा। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) 22 अप्रैल 2024 के बाद होने की संभावना है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर +91-0771-29652212 या +91-0771-2965213 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सख्त, निर्माणाधीन गुणवत्ताहीन पानी टंकी को तोड़ने के दिए निर्देश

Share on Social Mediaग्रामीणों की शिकायत पर टंकी का अवलोकन कर प्रमुख अभियंता को निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के दिए थे निर्देश प्रमुख अभियंता द्वारा निरीक्षण में गुणवत्ताहीन निर्माण के साथ पाई गईं कई खामियां, संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार पर होगी कार्रवाई गुणवत्ता से समझौता और लेट-लतीफी स्वीकार नहीं – […]

You May Like