रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के अनुपालन में दिनांक 18 दिसम्बर 2023 गुरू घासीदास जयंती, 19 दिसम्बर 2023 संत तारण तरण जयंती के अवसर पर रायपुर परिक्षेत्र में स्थित पशु वध शाला गृह एवं मांस – मटन बिक्री दुकानों को बन्द रखे जाने के आदेश नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिये गये हैँ . उक्त अवसर पर किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त कर कार्यवाही की जायेगी और संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी. उक्त अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक जोन स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षकगण उपरोक्त आदेश का पालन सुनिश्चित कराएंगे और अपने संबंधित क्षेत्रों में लगातार पर्यवेक्षण करेंगे.
संकल्प यात्रा मेरी भी परीक्षा PM मोदी
Mon Dec 18 , 2023
Share on Social Mediaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा मेरे लिए भी एक कसौटी है. इसमें मेरी भी परीक्षा हो रही है. इस यात्रा के बहाने यह जानने निकला हूं कि जिनके लिए लाभकारी योजनाएं शुरू की गईं हैं, वे उन तक पहुंच रही […]
