इंडिया के संसदीय दल की बैठक से टीएमसी दूर रही

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 3 Second

नई दिल्ली . पांच में से चार राज्यों में जबरदस्त हार के बाद उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में बुधवार को इंडिया गठबंधन के घटकदलों के संसदीय दल के अध्यक्षों को बैठक हुई. जिसमें संसद के दोनों सदनों में रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

कांग्रेस की अगुवाई में हुई बैठक में सपा, आम आदमी पार्टी, जेडीयू, डीएमके और रालोद सहित 17 पार्टी शामिल हुईं. पर, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना बैठक से दूर रहीं. पार्टी सांसद नासिर हुसैन ने कहा कि दोनो पार्टियों ने पहले ही बता दिया था कि वह बुधवार की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगी.

बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा और राज्यसभा के समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं की बैठक हुई. जिसमें तय किया गया कि सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए इस सत्र के शेष भाग में लोगों के मुद्दों को संसद में उठाएंगे. उन्होंने कहा कि सभी दलों के नेताओं के परामर्श से जल्द ही इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक की तारीख तय की जाएगी. अब यह बैठक तीसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है.

मुझे पहले बैठक के बारे में सूचित नहीं किया गया था. बैठक के एक दिन पहले ही राहुल ने मुझे फोन किया था और बैठक के बारे में बताया था. अब जब भी वे तय करेंगे हम जल्द ही मिलेंगे. -ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

सरकार सभी व्यवसायों में ई-बिल अनिवार्य करेगी

Share on Social Mediaसरकार अगले दो-तीन वर्षों में सभी व्यवसायों के लिए ‘व्यवसाय से उपभोक्ता’ (बी2सी) लेनदेन पर इलेक्ट्रॉनिक या ई-बिल जारी करना अनिवार्य कर सकती है. वर्तमान में पांच करोड़ रुपये और उससे अधिक के कारोबार वाली कंपनियों का ‘व्यवसाय से व्यवसाय’ (बी2बी) बिक्री व खरीद के लिए ई-बिल […]

You May Like