राज्य में अब तक 16.30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 51 Second

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इन दिनों समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जोर-शोर से चल रहा है. प्रदेश में चालू खरीफ विपणन वर्ष में अब तक करीब 3.83 लाख किसानों से 16.30 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है. वहीं, बृहस्पतिवार को करीब 38 हजार किसानों से 1.61 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी गई. गौरतलब है कि प्रदेश में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हुई है. कुल 26.87 लाख पंजीकृत किसानों में से लगभग 3 लाख 83 हजार 284 किसानों ने 16 लाख 30 हजार 443 मीट्रिक टन धान बेचा है. धान खरीदी के एवज में किसानों को भुगतान के लिए मार्कफेड द्वारा अपेक्स बैंक को लगभग 4397 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है. प्रदेश में इस बार कुल 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है. खाद्य विभाग के मुताबिक पंजीकृत राइस मिलर्स द्वारा कस्टम मिलिंग के लिए उपार्जन केन्द्रों से अब तक 6.84 लाख मीट्रिक टन का डीओ जारी हुआ है. इसमें से लगभग 3.95 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया गया है. इसके साथ ही राइस मिलर्स द्वारा एफसीआई व नागरिक आपूर्ति निगम में चावल भी जमा किया जा रहा है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

भाजपा के बहकावे में नहीं आई जनताः बैज

Share on Social Mediaरायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बन रही है. चुनाव को प्रभावित करने और राज्य की शांत फिजा खराब करने भाजपा ने षड्यंत्र रचा लेकिन असफल रही. मतदाता भाजपा के बहकावे में नहीं आए. प्रदेश की […]

You May Like