डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक! 70 लाख फोन नंबर बंद

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 18 Second

नई दिल्ली. वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने डिजिटल धोखाधड़ी पर रोक लगाने के मकसद से संदिग्ध लेन-देन में शामिल 70 लाख मोबाइल नंबर निलंबित कर दिए हैं. वित्तीय साइबर सुरक्षा और बढ़ते डिजिटल भुगतान धोखाधड़ी से संबंधित मुद्दों पर एक बैठक के बाद जोशी ने कहा कि बैंकों को इस संबंध में व्यवस्था और प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए कहा गया है.

उन्होंने कहा कि ऐसी और बैठकें होंगी. अगली बैठक जनवरी में होगी. वित्तीय सेवा सचिव ने आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) धोखाधड़ी के संबंध में कहा कि राज्यों को इस मुद्दे पर गौर करने और आंकड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. जोशी ने कहा कि भोले-भाले ग्राहकों को ठगे जाने से बचाने के लिए समाज में साइबर धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है.

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में तेज उछाल दर्ज

Share on Social Mediaनई दिल्ली. उच्चतम न्यायालय के शुक्रवार को हिंडनबर्ग मामले में टिप्पणी और फैसला सुरक्षित रखे जाने के बाद मंगलवार को बाजार खुलने पर अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज हुई. समूह की सभी 10 कंपनियों के शेयर बढ़त में रहे. शुक्रवार को न्यायालय ने […]