ग्राहकों का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित सीतारमण

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 46 Second

नई दिल्ली . केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अकाउंट एग्रीगेटर के साथ साझा किया गया ग्राहकों का डेटा भारत में पूरी तरह सुरक्षित है.

अकाउंट एग्रीगेटर ऐसी वित्तीय इकाइयां हैं जो ग्राहकों की सहमति होने पर उनका डेटा वित्तीय सूचना प्रदाताओं से लेकर वित्तीय सूचना उपयोगकर्ताओं के साथ साझा करती हैं.

सीतारमण ने अकाउंट एग्रीगेटर योजना की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए कहा, यह उतना नहीं है जितना मैं चाहती हूं. यह बेहतर हो सकता है. इसका मतलब है कि या तो इस बारे में समुचित जागरूकता नहीं पैदा हो पाई है या फिर इस प्रौद्योगिकी को अधिक सरल बनाने की जरूरत है. उन्होंने यहां आयोजित कार्यक्रम में कहा, बैंकों का उत्साह बढ़ाने पर ही यह योजना हर ग्राहक तक पहुंच सकेगी.

एनबीएफसी कर्ज देने के मामले में सतर्क रहें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) और लघु वित्त बैंकों को भारतीय रिजर्व बैंक के सुझाव के अनुरूप कर्ज देते समय सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा, एनबीएफसी और छोटे वित्त बैंकों को सीमा रेखा का सम्मान करना चाहिए और अतिउत्साह नहीं दिखाना चाहिए.

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

कतर की अदालत में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अफसरों की याचिका पर जल्द सुनवाई

Share on Social Mediaकतर की अदालत ने भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अफसरों की याचिका को स्वीकार कर लिया है. कतर की कोर्ट जल्द ही उनकी अपील पर सुनवाई कर सकती है. गौरतलब है कि कतर कोर्ट ने 26 अक्टूबर को भारतीयों के लिए मौत की सजा का ऐलान किया […]

You May Like