पश्चिम विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक पूर्व महापौर एवं विधायक के निवास पर सम्पन्न हुई

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:4 Minute, 43 Second

रायपुर . शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिम विधानसभा के बीएलओ, बूथ अध्यक्ष, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी सहित विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक पूर्व महापौर एवं विधायक स्वरूपचंद जैन जी के घर में जिला प्रभारी श्रीमती प्रतिभा चन्द्राकर के मार्गदर्शन पर सम्पन्न हुई. गिरीश दुबे ने बताया कि बीते 05 वर्षों में सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को एक-एक बूथ के अनुभाग तक पहुँचाने का काम कांग्रेस के कार्यकर्ता को करना है एवं आम जनता से सीधे संवाद कर ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस पार्टी से जोड़ने पर चर्चा हुई. शहर कांग्रेस की बूथ स्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई. हमारी सरकार कहने में नहीं करने में विश्वास रखती हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक विकास उपाध्याय के कार्यों की उपलब्धि को बूथ स्तर पर सब को जानकारी उपलब्ध कराना है. साथ ही सभी बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए गए. विधानसभा चुनाव में बूथ की जिम्मेदारी और कार्यों को भी तय किया गया है. पिछले चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार 35 साल बाद इस विधानसभा में जीत का परचम लहराया था, ठीक उसी प्रकार दुगुनी वोट से इस बार भी कार्यकर्ताओं के दम पर इस विधानसभा में जीत को सुनिश्चित करें ऐसा प्रण लेकर आज यहाँ से जायें.

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि कांग्रेस ने शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, व्यापारी, कर्मचारी, युवा सहित महिलाओं के उत्थान के लिए हर वो कार्य पिछले 05 सालों में किये हैं, जिसकी मांग जनता के बीच से आती रही है. भारतीय जनता पार्टी के 15 साल बनाम 05 साल ही विकास के लिए काफी है. इसका प्रचार और वास्तविकता जनता को घर-घर जाकर बताना है. आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रभारी श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व महापौर एवं विधायक स्वरूपचंद जैन, अरूण सिंघानिया, सुभाष धुप्पड़, प्रमोद चौबे, सूर्यमणि मिश्रा, राजेश बिस्सा, बबलू गुप्ता, आनंद चोपकर, सुनील बाजारी, गुरुबक्श छाबड़ा, बबीता नत्थानी, प्रेमचंद जैन, महेश शर्मा, राजेश पाल, संजय अवस्थी, अनिल बर्गे, दाऊलाल साहू, अशोक ठाकुर, देवकुमार साहू, अन्नू राम साहू, प्रकाश जगत, वारेन्द्र साहू, कमलाकान्त शुक्ला, तरूण श्रीवास, विकास अग्रवाल, रामदास कुर्रे, भागवत साहू, मुन्ना साहू, रामजी यादव, नीरज शर्मा, पूजा देवांगन, सुधा सिन्हा, हाजरून बानो, डेमेन्द्र यदु, लीलाधर साहू, हरीश साहू, संदीप शर्मा, ईश्वरी यदु, रितेश साहू, मिथलेश यादव, सुशील अग्रवाल, सम्पत सिंह, कुलदीप मठरू, रणजीत बिन्द्रा, टुमिन साहू, दर्शन कौर, रानी वर्मा, माधुरी बोरकर, कावेरी दुबे, ऋतु मिश्रा, पिंकी बाघ दिपेन्द्र ठाकुर, सोनू ठाकुर, दाऊलाल साहू, पंकज ठाकुर, अजय निषाद, सोम चक्रधारी, अमन गिल, ईश्वर चक्रधारी, बसंत तिवारी, मुकेश चौधरी, विजय देवांगन, सुनील देवांगन, दीपक संतवानी, सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फ्रीबीज केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग, केंद्र, राजस्थान और MP सरकार को नोटिस

Share on Social Mediaसुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता भट्टूलाल जैन के वकील की ओर से कहा गया कि चुनाव से पहले सरकार की ओर से नकदी बांटने से ज्यादा क्रूर कुछ नहीं हो सकता. ऐसा हर बार हो रहा है और इसका बोझ अंततः करदाताओं पर […]

You May Like