हेमंत सोरेन नहीं पहुंचे ईडी दफ्तर

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रांची . रांची जमीन घोटाले में ईडी के समन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को उसके कार्यालय नहीं गए. अब अंदेशा जताया जा रहा है कि वह इस मामले में समन के खिलाफ कानून की शरण में जाएंगे.

सोमवार को दिन के 11 बजे मुख्यमंत्री को ईडी के रांची जोनल आफिस जाना था. लेकिन एजेंसी के सामने उपस्थित होने के बजाय उन्होंने एक पत्र ईडी के रांची जोनल ऑफिस भेजा. उन्होंने इस पत्र के जरिए वक्त की मांग नहीं की. बताया जाता है कि ईडी को भेजे गए पत्र में कानून की शरण में जाने की बात कही गई है. ईडी ने मुख्यमंत्री को 8 अगस्त को समन जारी कर भूमि घोटाले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस बुलाया था.

आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने की बात कही ईडी सूत्रों के मुताबिक, सीएम के द्वारा भेजे गए पत्र में एजेंसी पर राजनीतिक आकाओं के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया गया है. साथ ही राजनीतिक टूल की तरह एजेंसी के इस्तेमाल की बात भी कही गई है. हालांकि ईडी को भेजे गए पत्र में यह लिखा गया है कि एजेंसी को संबंधित केस में जो जानकारी चाहिए या जो कागजात चाहिए वह उपलब्ध कराया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह के और नजदीक पहुंचा

Share on Social Mediaबेंगलुरु. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 सोमवार को चंद्रमा की सतह के और करीब पहुंच गया। लॉन्चिंग के एक महीने बाद सोमवार को चंद्रयान-3 की चांद की बाहरी ऑर्बिट में प्रवेश हो गया। यान अब 150 किलोमीटर गुणा 177 किलोमीटर वाली कक्षा में चक्कर […]