भारत ने चौथी बार एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी जीती

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 52 Second

भारत ने शनिवार को रिकॉर्ड चौथी बार एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली. फाइनल में भारत ने मलेशिया को 4-3 से हराया. इसके साथ ही भारत सबसे ज्यादा चार बार इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम बन गई है. भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा, जिसने तीन मौकों पर खिताब जीता था. मैच में भारत की ओर से जुगराज सिंह (नौवें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (45वें मिनट), गुरजंत सिंह (45वें मिनट) और आकाशदीप सिंह ने (56वें मिनट) गोल दागे. उधर, मलेशिया के लिए अजराई अबू कमाल, रजी रहीम और एम. अमीनुद्दीन ने गोल किए.

हरमनप्रीत शीर्ष स्कोरर

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह सात मैच में नौ गोल दागकर टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर रहे. इनमें से आठ गोल पेनाल्टी कॉर्नर, जबकि एक पेनाल्टी स्ट्रोक पर दागा. उनके बाद पाकिस्तान के मोहम्मद खान पांच गोल दागकर दूसरे नंबर पर रहे.

मेजबान पहली बार विजेता

12 साल के इतिहास में भारत ट्रॉफी जीतने वाला पहला मेजबान देश बना. टूर्नामेंट की शुरुआत 2011 में हुई थी. अब तक तीन देश भारत, पाकिस्तान (तीन बार) और दक्षिण कोरिया (एक बार) ही यह खिताब जीत पाए हैं. भारतीय टीम 2018 में पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता बनी थी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीनगर में मिग-29 लड़ाकू विमान तैनात

Share on Social Media श्रीनगर. कश्मीर में सीमा की रखवाली आधुनिक तकनीक से लैस मिग-29 लड़ाकू विमान करेंगे. वायुसेना ने शनिवार को श्रीनगर एयरबेस पर मिग-29 लड़ाकू विमानों की तैनाती की. मिग-29 ने पुराने मिग-21 विमानों की जगह ली है. श्रीनगर एयरबेस चीन और पाकिस्तान के करीब है. इसलिए यहां आधुनिक […]