सीमा हैदर फिल्म में रॉ एजेंट बनेंगी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 43 Second

पबजी खेलते हुए प्यार में तीन देशों की सरहदों को लांघकर रबूपुरा पहुंची पाकिस्तानी सीमा हैदर अब एक फिल्म में रॉ एजेंट का किरदार निभाएगी. इसके लिए फिल्म के निर्माता और डायरेक्टर बुधवार को रबूपुरा पहुंचे.

उन्होंने सीमा हैदर का ऑडिशन लिया और फिल्म के लिए उसे साइन भी कर लिया. यह फिल्म जानी फायर फॉक्स प्रोडेक्शन हाउस की ओर से बनाई जाएगी. प्रोडक्शन हाउस के मालिक और फिल्म के निर्माता अमित जानी फिल्म के डायरेक्टर जयंत सिन्हा और भारत सिंह के साथ रबूपुरा में सचिन के घर पर पहुंचे.

उन्होंने सचिन के परिजनों से बातचीत की और उन्हें फिल्म के संबंध में पूरी जानकारी दी. अमित जानी ने बताया कि उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल साहू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना को लेकर ही वह अपनी फिल्म बना रहे हैं.

इस फिल्म में सीमा एक रॉ एजेंट का किरदार निभाएंगी. हालांकि, वह फिल्म की शूटिंग में तभी हिस्सा लेंगी, जब एटीएस और अन्य जांच एजेंसियों की जांच रिपोर्ट में क्लीन चिट मिल जाएगी. मामले में सीमा का कहना है कि फिल्मों में जाना उनका एक सपना है, जो अब पूरा होगा.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कूनो में एक और मादा चीता ने तोड़ा दम , अब सिर्फ 15 बचे

Share on Social Mediaमध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में एक और चीते की मौत हो गई. मार्च से अब तक नौ चीतों की मौत हो चुकी है. इनमें तीन शावक भी हैं, जिनका जन्म कूनो में हुआ था. राज्य वन विभाग ने बुधवार को एक बयान में यह […]

You May Like