अनचाही कॉल करने वाले 32 हजार फोन नंबर बंद

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नई दिल्ली . मोबाइल फोन पर अनचाही कॉल और संदेश आने का सिलसिला थम नहीं रहा है. आंकड़ों के अनुसार दूरसंचार नियामक ट्राई को वर्ष 2022 में उपभोक्ताओं की ओर से इस संबंध में नौ लाख से अधिक शिकायतें मिलीं.

दूरसंचार नियामक ट्राई के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए टेलीकॉम कंपनियों ने व्यावसायिक कॉल करने वाले 32 हजार से अधिक नंबरों को बंद कर दिया. आंकड़ों के अनुसार, अवांछित व्यावसायिक कॉल और संदेश भेजने के संबंध में उपभोक्ता शिकायतें बढ़ रही हैं. पंजीकृत टेलीकॉम कंपनियों को वर्ष 2022 में 904,359 शिकायतें मिलीं, जबकि 2021 में यह आंकड़ा 855,771 था. वर्ष 2020 में तीन लाख से अधिक शिकायतें मिली थीं. इन तीन वर्षों में 50 हजार से अधिक नंबरों को बंद किया गया है.

अब तक छुटकारा नहीं सरकार ने फर्जी कॉल और मैसेज से छुटकारे के लिए 1 मई की समयसीमा तय की थी लेकिन अभी तक इनसे छुटकारा नहीं मिला है. ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों को एआई फिल्टर लगाने का निर्देश दिया था लेकिन कई कंपनियों ने इसकी शुरुआत अब तक नहीं की है.

ट्राई के अनुसार उपभोक्ता सभी तरह के व्यावसायिक कॉल और एसएमएस को ब्लॉक कर सकते हैं. वे बैंकिंग, इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड, रियल एस्टेट, हेल्थ समेत अन्य सेवाओं में से वरीयता श्रेणियों के अनुसार ब्लॉक कर सकते हैं.

ग्राहकों को यह छूट

दूरसंचार कंपनियां को शिकायतें मिलने के बाद व्यावसायिक कॉल और संदेश भेजने वाली कंपनियों को चेतावनी देनी पड़ती है. नियमों का नबंर को बंद कर दिया जाता है और संबंधित कंपनी को काली सूची में डालने का प्रावधान है.

क्या हैं मौजूदा नियम

ट्राई ने टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन कस्टमर प्रिफरेंस रेगुलेशन-2018 के तहत नियम जारी किए थे. इसके तहत मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों को टेलीमार्केटिंग करने वाली कंपनियों पर नजर रखना जरूरी है. सर्फि पंजीकृत टेलीमार्केटिंग कंपनियों को ही व्यावसायिक कॉल करने और संदेश भेजने की अनुमति है. इसके लिए प्रतिदिन की सीमा तय की गई है.

एक दिन की सीमा तय

व्यावसायिक कॉल और संदेश भेजने में नियमों का बार-बार उल्लंघन पाया गया है. इस पर कार्रवाई करते हुए वर्ष 2022 में चार लाख से अधिक नंबरों को चेतावनी जारी की गई. साथ ही तीन लाख से अधिक नंबरों के लिए एक दिन में 20 कॉल और संदेश भेजने की सीमा तय कर दी गई. उपयोग की सीमाएं तब लगाई जाती हैं जब टेलीकॉम कंपनियां शिकायत की जांच करती हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्टार निशान वाले नोट पूरी तरह वैध रिजर्व बैंक

Share on Social Mediaमुंबई . भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ‘स्टार’ निशान वाले नोट की वैधता को लेकर जताई जा रही तमाम आशंकाओं को खारिज कर दिया है. आरबीआई ने गुरुवार को स्पष्टीकरण जारी कर कहा कि अन्य सभी नोट की तरह ही ये नोट भी पूरी तरह मान्य और […]

You May Like